परसवाड़ा: कनई-खर्रा रोड पर दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराकर एंबुलेंस जली, चालक की जिंदा जलकर मौत
बालाघाट। थाना परसवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत 19 मई मंगलवार सुबह कनई-खर्रा रोड पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में प्राइवेट एंबुलेंस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्राइवेट एंबुलेंस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद वाहन पलटकर आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि चालक बाहर नहीं निकल सका और वाहन के भीतर ही जिंदा ज