धौलपुर: त्योंहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाएं रखने को लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि आगामी दिनों में 11 अप्रेल को ईदुलफितर, 14 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, 17 को रामनवमी, 21 को महावीर जयंती तथा 23 अप्रैल को हनुमान जयंती त्यौहार मनाये जायेंगे।साथ ही वर्तमान में लोकसभा आम चुनाव, 2024 के जिले में प्रथम चरण में 19 अप्रेल को चुनाव मतदान होना है। इस हेतु अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया है।