गोवर्धन: गोवर्धन मार्ग पर डिवाइडर से टकराई बाइक, पूर्व फौजी की मौत से परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, बलदेव क्षेत्र के गांव झरोठा हाल निवासी ब्रज धाम कॉलोनी उदयवीर 55 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल पूर्व फौजी थे। मंगलवार की सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह गोवर्धन मार्ग पर कल्याण करोति के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।