बबेरू: बबेरू का वायरल वीडियो के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने जर्जर मकान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Baberu, Banda | Sep 19, 2026 बबेरू कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले मे जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के मकान की दयनीय स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. वहीं खाद्य सामग्री भी वितरण की गई वही तहसील प्रशासन के द्वारा राशन किट दी गई।