**सेवा की कहानी ✨ | आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम**
बैटरी चालित ट्राईसायकल बनी देवेंद्र कुमार के जीवन का सहारा! ♿
भिलाई के नेहरू चौक निवासी 70% शारीरिक दिव्यांगता से प्रभावित देवेंद्र कुमार को सेवा सेतु शिविर के माध्यम से बैटरी चालित ट्राईसायकल मिली। अब उनके लिए आवागमन आसान होगा और वे अधिक आत्मनिर्भरता के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
**सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के साथ हर जीवन में नई उम्मीद!**
#सेवा_की_कहानी #सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु #दिव्यांगजन_सशक्तिकरण #SewaKiKahani
3 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 10, 2026