मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा में बाघ का हमला, एक महिला की मौत, दो घायल
Manpur, Umaria | May 24, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा अंतर्गत खेरवा टोला मे बीती रात बाघ की घुसपैठ ने पूरे इलाके को दहला दिया।बाघ ने घर मे घुसकर सो रही महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला फूलबाई पाल की मौके पर मौत हो गई,घटना होते ही बचाव के लिए दौड़े महिला के ससुर सहित एक अन्य पर भी हमला कर दिया जिससे इस घटना मे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलो को मानपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है