सदर: सिगरा पुलिस ने 35 पाउच देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2026 वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गेट नंबर 04, वसुंधरा कॉलोनी खटिकाना से विनोद सोनकर (42) को पकड़ा। उसके पास से 35 पाउच विन्डीज लाइम देशी शराब (कुल 7 लीटर) और 220 रुपये नकद बरामद हुए।