बटियागढ़: फुटेरा के पास 21 पेटी अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, आरोपी फ़रार,संगठन सदस्यों की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही
बटियागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी थमने का नाम नही ले रही,बीती रात फुटेरा के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने 21 पेटी लाल मशाला शराब पकड़ी,भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस द्वारा कार का पीछा करने के दौरान कार पलटी हुई मिली,जबकि आरोपी मौके से भाग निकले कार से 21 पेटी देशी शराब करीब 1050 पाव शराब मिली