उत्तरकाशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पुरोला विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान वर्णिगाड़ क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधि और जनता उपस्थित रही। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं और विकास को पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन नई परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
Dehradun, Dehradun | Oct 15, 2026