मेराल: मेराल के मां शायर देवी धाम महोत्सव में राजा भरथरी नाटक का मंचन
मेराल प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के छठा वार्षिक महोत्सव बड़ा ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के पांचवा दिन सोमवार की रात्रि में देवी धाम के रंगमंच पर महावीर मंडली बाजार टोला के कलाकारों द्वारा राजा भरथरी के राजा से संन्यासी बनने तक के सफर का मंचन किया गया। नाट्य कला के माध्यम से दिखाया गया कि एक राजा सांसारिक मोह-माया, राजसी सुख-सुविधाओं और अहंकार को त