हमीरगढ़: नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, भैरूनाथ मंदिर के पुजारी की नजर पड़ी, पुलिस ने कराई पहचान
हमीरगढ़। मंगरोप कस्बे में गुरुवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान मंगरोप निवासी आशुराम पुत्र रामचंद्र मारू(भांभी)के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर मंगरोप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की।