महोबा: महेवा में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, विवेचना ट्रांसफर की मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 महेवा गांव में दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जांच ट्रांसफर की मांग की। आरोप है कि 24 नवंबर 2025 को कुआं पूजन के दौरान दबंगों ने मारपीट की और 28 नवंबर को दोबारा हमला कर फायरिंग की। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई न होने से पीड़ितों में आक्रोश है।