चीनोर: सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण,
बरई सहित अन्य ग्रामों में भ्रमणकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय, आयुर्वेद उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लोक सेवा केंद्र,आंगनबाड़ी केंद्रों तथा निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बरई में ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।