इंदौर: खातीवाला टैंक स्थित पार्षद के घर हमले के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, अब तक कुल 18 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Jan 20, 2025 इंदौर के वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा के खातीवाला टैंक स्थित घर हुए हमले की घटना में एसआईटी लगातार आरोपियों की धर पकड़ करने में लगी है। जिसमें पुलिस ने वीडियो फुटेजों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 32 आरोपियों को चिन्हित किया है। जिसमें 2 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें कुल 18 आरोपी अबतक गिरफ्तार हो चुके हैं।