टिहरी: टिहरी में झमाझम बारिश से राहत, झील का जलस्तर 818.64 मीटर पर
टिहरी गढ़वाल में रविवार को हुई बारिश से मौसम सामान्य हुआ। कीर्तिनगर में सबसे ज्यादा 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। टिहरी झील का जलस्तर 818.64 मीटर तक पहुंचा, नदियों का जलस्तर चेतावनी से नीचे है। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं, लेकिन कुछ ग्रामीण मार्ग बंद हैं।