हरसूद: छनेरा में मेडिकल स्टोर में घुसकर युवक ने लड़की के साथ की मारपीट
Harsud, Khandwa | May 21, 2026 गुरुवार दोपहर 1 बजे के लगभग छनेरा में मेडिकल स्टोर्स पर काम करने वाली एक लड़की के साथ ग्राम आशापुर निवासी एक युवक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना से आक्रोशित ग्राम आशापुर, छनेरा तथा नया हरसूद के नागरिकों ने गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग एसडीएम आरसी खतेडिया को एक ज्ञापन सौंपकर उक्त युवक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने तथा जेल भेजने की मांग की।