जमुनहा: पुलिस अधीक्षक ने थाना सोनवा में पीस कमेटी की मीटिंग कर सभी से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की
अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने थाना सोनवा का भ्रमण कर कर्मचारियों से कुशल क्षेम जाना तथा आगामी लोकसभा चुनाव, त्योहार होली रमजान,आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के भय व गलतफहमी को दूर करने तथा अंतर सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनाव व त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।