अटरू: अटरू उपखण्ड क्षेत्र में एक घंटे जमकर बरसे मेघ
Atru, Baran | Jul 29, 2026 अटरू कस्बे सहित क्षेत्र के मायथा, चौथ्या, सकतपुर, रिछन्दा, किरपुरिया, दीवाली, निमोदा,जिरोद, सहरोद देंगनी, बहादुरगंज, मूंडला बिसौती समेत कई गांवों में मंगलवार शाम को आसमान में काली घटाएं छा गईं। मौसम ने अचानक करवट ली। व तेज बारिश शुरू हो गई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। किसानों के लिए यह बारिश अमृत के समान रही।