डुमरा: प्रयागराज संगम से जानकी जन्मभूमि पहुंचे तीर्थयात्री, पंच तीर्थ दर्शन कर हुए भावविभोर
प्रयागराज संगम से आए तीर्थयात्रियों और साहित्यकारों का जत्था सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम पहुंचा, जहां माता सीता के दर्शन कर सभी श्रद्धालु आत्मविभोर हो उठे। “सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा” के तहत आए इन विशेष अतिथियों ने जानकी जन्मभूमि समेत पांच तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया।