आलीराजपुर के बालिका छात्रावास में प्राथमिक शिक्षक रीना अजनार पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोपी ने छात्रावास के आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग कर राशि अपने परिवार को ट्रांसफर की।