पूरनपुर: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, सीएमओ ने काटा फीता, गर्भवती महिलाओं को महीने में चार दिन मिलेगा लाभ
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में अल्ट्रासाउंड सेंटर न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को बहार से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। पीलीभीत सीएमओ आलोक के प्रयास से सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाई गई है। सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद पाँच गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। महीने की 1,9,16,24 को होगे अल्ट्रासाउंड