पूरनपुर: मोहनपुर जप्ती के पास हाईवे से नायब तहसीलदार ने मिट्टी भरे डंपर को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में दिया
पूरनपुर नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने पूरनपुर खुटार हाईवे पर मोहनपुर जप्ती के पास में मिट्टी भरा डंपर पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पकड़ा गया बाहन पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। मामले की रिपोर्ट प्रभारी खनन अधिकारी को भेजी गई है। मिट्टी भरा डंपर खुटार की तरफ से आ रहा था। इन दिनों पूरनपुर तहसील क्षेत्र में खनन चरम पर है