पूरनपुर: सीएचसी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने गर्भवती महिला से की अभद्रता, पति ने गार्ड की निकाली हेकड़ी, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा और मरीजों की सुविधाओं के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। यह सुरक्षा गार्ड आए दिन मरीजों के साथ अभद्रता करते हैं। धर्मापुर के सर्वजीत अपनी गर्भवती पत्नी आरती की दवा लेने आए थे।बाइक खड़ी कर अस्पताल में पत्नी को दवा दिलाने चले गए। वापस आने पर वह बाइक निकाल कर घर जा रहे थे। तभी बाइक की हवा निकाल दी।