झांसी: गणेश कॉलोनी के बिल्डर पर मूलभूत सुविधाएं छीनने का आरोप, कॉलोनीवासियों ने मेडिकल स्थित बिल्डर के ऑफिस पर किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2025 गणेश कॉलोनी के निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार की देर रात मेडिकल रोड स्थित बिल्डर के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों का कहना है कि बिल्डर ने बिना किसी पूर्व सूचना के कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं को छीन लिया है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।