दिनांक-07.07.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस क्रम में सेन्ट्रल जोन के थाना नजीराबाद पुलिस द्वारा जनपदीय एटीएस के साथ तथा दक्षिण जोन के थाना गुजैनी पुलिस द्वारा क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
@Uppolice @dcpskanpur @Dcpcentralknr
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026