हज़ारीबाग: रिमांड पर लेकर हत्या आरोपी पति पत्नी से पुलिस ने की पूछताछ
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुटियारो गांव के विनोद प्रसाद हत्याकांड के आरोपी पति पत्नी को दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। हत्या के दोनो आरोपी सुरेश प्रसाद और सुशीला देवी से पुलिस पूछताछ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। दोनो पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 174/ 24 के तहत हत्या का आरोपी बनाया गया था।