बांका: पुलिस ने विषहारा गांव से कुर्की जब्ती वारंट के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Apr 27, 2026 बांका थाना क्षेत्र के विषहारा गांव से पुलिस ने कुर्की जब्ती के एक वारंट अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सोमवार की सुबह 11 बजे अभियुक्त का अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि विषहारा गांव निवासी चंद्रेश्वरी यादव पर न्यायालय के द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया था।