🚑 आपातकाल में हर सेकंड कीमती होता है... और सही समय पर दिया गया CPR किसी की जान बचा सकता है।
कमिश्नरेट कानपुर नगर के लगभग 330 पुलिस कर्मियों को FICCI FLO एवं आर.के. देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सहभागिता एवं उत्साह के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. अंकिता गर्ग, (चेयरपर्सन FICCI FLO), श्रीमती सुप्रभा दुबे (कोर्स इंस्ट्रक्टर, आर.के. देवी मेमोरियल हॉस्पिटल) एवं डॉ. गौरव दुबे (डायरेक्टर, आर.के. देवी मेमोरियल हॉस्पिटल) का विशेष योगदान रहा । वहीं डॉ. अंकिता गर्ग, चेयरपर्सन FICCI FLO, के नेतृत्व एवं सहयोग से इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।
यह पहल पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के लिए और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#KanpurPolice #CPRTraining #FICCIFLO
@Uppolice