थाना बाबूपुरवा में लंबित विवेचनाओं एवं अभिलेखों की समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 14.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बाबूपुरवा के समस्त विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा एवं प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा मौजूद रहे।
➡️बैठक के दौरान सभी लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन कर प्रभावी विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाए। वारंटी, वांछित अभियुक्तों एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया गया।
➡️बैठक में रजिस्टर संख्या-04 का भी निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, प्रविष्टियों की शुद्धता एवं समयानुसार संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे तथा सभी प्रविष्टियां नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
➡️इसके अतिरिक्त आगामी त्योहारों के दृष्टिगत त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर पूर्व वर्षों की घटनाओं, संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों एवं आवश्यक पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करें, संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित करें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।
➡️बैठक के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। @dcpskanpur @Uppolice