कुटुंबा: कुटुंबा में बिहार में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ राजद नेताओं ने किया धरना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने किया।