बेतिया: नगर निगम कार्यालय परिसर और नजरबाग पार्क में लगेगा 100-100 फीट ऊंचा तिरंगा
बेतिया में आज 23 मई दोपहर 2 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम कार्यालय परिसर और ऐतिहासिक नजर बाग पार्क में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की योजना का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड ने पारित किया है, अपनी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की धारणा को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराए जाने की परम्परा है।