चैनपुर: ओरामार में 4 किमी सड़क नहीं, गर्भवती को खाट पर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया
Chainpur, Gumla | Sep 13, 2026 चैनपुर प्रखंड के बामदा पंचायत अंतर्गत ओरामार गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। करीब अस्सी घरों की आबादी वाले इस गांव में सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार मांग और आवेदन के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की गई है। गांव तक