खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार की सायं 4:30 बजे दी है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान रक्षा उर्फ भूलेंद्र पुत्र घूरन प्रसाद निवासी अवई पाकड़ थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।