पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह दो दिन थाना स्तर पर जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा नगर थाना में जनता संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।