बिहिया: नगर के किला गेट के पास स्थापित मां काली की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Behea, Bhojpur | Apr 15, 2024 राम नवमी पर्व को लेकर मां अनुपमा महाकाली पूजा समिति के तत्वाधान में जगदीशपुर नगर के वीर कुंवर सिंह किला गेट के पास मां काली की प्रतिमा रख पूजा अर्चना की जा रही है। आज सोमवार सायं मां काली की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां के जयकारे के गूंज से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।