दतिया नगर: इमलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
दुरसड़ा थाना अंतर्गत बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की जान चली गई। भांडेर रोड स्थित इमलिया गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दशरथ दांगी पुत्र मैथिली शरण दांगी निवासी गांव सीतापुर के रूप में हुई।