हसनपुर: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में सांड के हमले से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी 65 वर्षीय खेमचंद सिंह पुत्र रूसी सिंह सैनी मंगलवार सुबह दीपपुर गेट के नजदीक स्थित अपने खेत पर गए थे। दोपहर तक भी वह घर नहीं लौटे तो उनका बेटा रमेश खेत पर पहुंचा। देखा तो पिता के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। वह बेहोश हालत में पड़े हुए थे। उनके शरीर पर जगह-जगह सींग से रगड़ने के निशान थे।