कोल: गोपी में सवारियों से भरा टैम्पो अनियंत्रित होकर पुलिया में घुसा, 9 लोग घायल, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं
Koil, Aligarh | May 12, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गोपी NH-34 की है। जहां सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसा। इस घटना में टेंपो में सवार महिला,पुरुष व बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह देर रात्रि करीब 3:00 बजे पहुंचा।