कैराना: कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व थ्रीव्हीलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
Kairana, Shamli | Sep 27, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी वाजिद (34) बाइक से आसपास के क्षेत्र में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन—पोषण करता था। दो दिन पूर्व वह फेरी लगाकर शामली की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक थ्रीव्हीलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।