गया टाउन सीडी ब्लॉक: ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, एएनएमएमसीएच में भर्ती
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत मंगरावां पंचायत के बसुआ गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सोमवार की दोपहर 12 बजे इलाजरत है।