अकलतरा: अमरताल के धान संग्रहण केंद्र में विपणन विभाग के अफसरों की लापरवाही से अरबों का धान भगवान भरोसे
अकलतरा क्षेत्र के अमरताल स्थित धान संग्रहण केंद्र में विपणन विभाग के अफसरों की लापरवाही से अरबों का धान भगवान भरोसे है। अमरताल धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी को 3 जगहों का प्रभार दिया गया है, जिससे सवाल खड़े हो गए हैं कि विभाग में स्टाफ होने के बाद भी एक ही कर्मचारी पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों है ?