आंवला: आंवला के कच्चा कटरा में लाखों की चोरी, जीने की कुंडी तोड़कर घुसे चोर, पुलिस ने शुरू की जांच
Aonla, Bareilly | Jun 23, 2026 आंवला स्थित मोहल्ला कच्चा कटरा में एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोर बीती रात जीने की कुंडी तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह आठ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।