डुमरांव: अरियांव हत्याकांड: श्वेता को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक ने पुलिस दबिश से न्यायालय में किया सरेंडर
Dumraon, Buxar | Apr 25, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में 16 वर्षीय किशोरी श्वेता कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज कांड के मुख्य आरोपी प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय ने शनिवार की सुबह 11 बजे लगातार पुलिस दबिश के दबाव में आकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।