रानीगंज: रानीगंज के लोगों को जल्द मिलेगी शौचालय की सुविधा, जीर्णोद्धार कार्य हुआ पूरा
रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पंचायत की ओर से शौचालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को जल्द ही शौचालय की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा बहाल होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।