पूर्णिया पूर्व: विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने आरएन साह चौक स्थित महावीर मंदिर में 5100 दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
विश्व हिन्दू रक्षा संगठन की और से श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगाँठ पर शहर के आर.एन. शाह चौक के रामजानकी मंदिर मे भव्य दीपोत्सव मनाया,5100 दीप से जगमगाता मंदिर परिसर एसा लग रहा था मानो हजारो तारे जमीन पर उतर कर नाच रहे हो।।आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता जुड़े हुए थे।