पूर्णिया पूर्व: जानकीनगर थाना ने 18.65 ग्राम स्मैक के साथ तीन स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूर्णियाँ जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चला कर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जानकीनगर थाना अन्तर्गत मिरचाईबाड़ी चौक से फुटानी चौक जानेवाली पक्की सड़क के चाय दुकान के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति को पकड़ा गया।