पूर्णिया पूर्व: विहिप द्वारा रामलला प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ आयोजन से पूर्णिया एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर हुआ राम मय
विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया द्वारा 11 जनवरी शनिवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर , फारबिसगंज मोड़ पूर्णिया में आयोजित रामलला प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम से राम -मय हुआ पूर्णिया एवं मंदिर परिसर। पंचमुखी हनुमान मंदिर अयोध्या राममंदिर का छटा बेखेर रही थी।विहिप बजरंगदल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर को भगवा ध्वज से सजाया।