जहाजपुर क्षेत्र के धौड़ गाँव में सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान भारी बवाल हो गया। नेशनल हाईवे 52 से MDR 419 तक बन रही सड़क के निर्माण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने गाँव की एक धर्मशाला की दीवार तोड़ दी, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुँची पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों को खदेड़ा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है।