पुवायां: जमीन विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
बंडा थाना क्षेत्र के आलमपुर पिपरिया गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। जहां एक दिव्यांग किसान की खड़ी गेहूं की फसल को जबरन काटने का प्रयास किया गया। पीड़ित भगवानदास वर्मा का आरोप है कि भाजपा नेता की नेम प्लेट लगी कार के साथ एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत में पहुंचे और फसल काटने लगे। सूचना मिलने पर किसान अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा