छतरपुर होली पर्व को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न मोहल्लों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।इसके साथ ही 12 मोबाइल पार्टियां लगातार शहर में भ्रमण कर रही हैं।आज 4 मार्च को दोपहर करीब 12:00 बजे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने जानकारी दी है